नाहन/देवेन्द्र कुमार: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने भी कमर कस ली है विभिन्न स्थानों पर बीजेपी महिला मोर्चा की बैठकों का दौर जारी है। आगामी 18 सितंबर को नाहन में बीजेपी महिला मोर्चा का एक महासम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। बीजेपी महिला मोर्चा के महासम्मेलन में बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री व राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। आयोजन को लेकर नाहन में बीजेपी महिला मोर्चा की बैठक आयोजित हुई जिसमें जिला महिला मोर्चा प्रभारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बीजेपी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिलाएं एकत्रित होंगे और यहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महिलाओं को वरिष्ठ नेताओ द्वारा दिशा निर्देश दिए जाएंगे। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने बताया कि इस महासम्मेलन में अधिक से अधिक महिलाओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि सम्मेलन को सफल बनाया जा सके।
