By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 4500 किलोमीटर पैदल चलकर नालागढ़ पहुंचे ये महात्मा, अचानक बिगड़ी तबीयत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 4500 किलोमीटर पैदल चलकर नालागढ़ पहुंचे ये महात्मा, अचानक बिगड़ी तबीयत
himachal

4500 किलोमीटर पैदल चलकर नालागढ़ पहुंचे ये महात्मा, अचानक बिगड़ी तबीयत

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/14 at 3:49 PM
Share

नालागढ़/जगत सिंह: सरहदों पर सैनिकों के सुख समृद्धि और उनके उज्जवल भविष्य के लिए यूपी के एक महात्मा ने दूसरी बार यूपी से लेकर जम्मू-कश्मीर मां वैष्णो देवी तक पदयात्रा शुरू की है। महात्मा 4500 किलोमीटर पैदल चलकर अपनी पदयात्रा कर जैसे ही नालागढ़ पहुंचा तो अचानक महात्मा की तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते वह लखविंदर सिंह राणा विधायक के दफ्तर के साथ वाले मंदिर में विश्राम के लिए रुक गया। जब इस बारे में लखविंदर राणा को पता चला तो उन्होंने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए महात्मा का एक निजी अस्पताल में इलाज करवाया। करीबन 1 सप्ताह तक आईसीयू में रहने के बाद महात्मा अब सही सलामत ठीक हो गया है। स्वस्थ होने के बाद महात्मा ने पदयात्रा शुरू कर दी है।

महात्मा ने कहा सच में हिमाचल देवभूमि

महात्मा ने बताया कि 4500 किलोमीटर की यात्रा उनकी हो चुकी है और वह जैसे ही नालागढ़ पहुंचे तो बीमार हो गए। उन्हें पता ही नहीं लगा और बेहोश हो गए । उसके बाद वह एक मंदिर में विश्राम के लिए रुके तो उसके बाद नालागढ़ के विधायक ने उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उनका इलाज होने के बाद अब वह ठीक है। उन्होंने विधायक लखविंदर का धन्यवाद करते हुए कहा कि अगर ऐसा उनके साथ यूपी में हुआ होता तो विधायक तो दूर की बात कोई आम आदमी भी उनका इलाज नहीं करता। उन्होंने कहा कि हिमाचल को इसीलिए देवभूमि के नाम से जाना जाता है और यहां के लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे आते हैं । उन्होंने कहा कि सरहदों पर देश के लिए दिन रात जागकर देश के लोगों की सुरक्षा करने वाले सैनिकों के लिए उन्होंने यह पदयात्रा शुरू की है और वैष्णो देवी मंदिर तक उनकी यात्रा संपन्न हो जाएगी।

विधायक लखविंदर सिंह राणा ने कहा कि उन्हें जैसे पता चला कि महात्मा काफी बीमार है , तो उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया । उन्हें कुछ दिन तक आईसीयू में भी रखा गया और एक सप्ताह तक उनका इलाज होने के बाद अब महात्मा ठीक हो चुके हैं । उन्होंने कहा कि ऐसे महात्मा देश में बहुत कम है जो देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर देश के सैनिकों की सुख समृद्धि के लिए पदयात्रा कर रहे हैं।

TAGGED: Maa Vaishno Devi, Mahatma, Nalagarh, solan, walking tour
admin September 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article देवी-देवताओं के पुजारियों की लगातार हो रही अनदेखी, सरकार कर रही भेदभाव
Next Article नाहन में BJP महिला मोर्चा का महासम्मेलन, राज्यसभा सांसद करेंगी शिरकत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?