शिमला,संजु चौधरी (TSN)- भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आरोप सही और प्रमाण के साथ है.जबकि मुख्यमंत्री और उनकी फौज खुद झूठ बोल जनता को ठगने का काम करती है, एक झूठ को छुपाने के लाए 100 झूठ बोलने का काम यह सुक्खू सरकार करती है। इसकी पूरी फौज झूठ में पीएचडी है। पहले इस सरकार ने वित्तीय संकट का झूठा रोना रोया, फिर इस झूठ की आड़ में इस सरकार ने जनता पर टैक्स लगने का क्रम शुरू किया।
नंदा ने कहा की जयराम ठाकुर ने ठीक ही तो कहा था की हिमाचल प्रदेश में केवल हवा को छोड़ सब वस्तुओ पर टैक्स लग चुका है। यह भी सच है की अगर केंद्र से प्रदेश को मदद नहीं मिलेगी तो हिमाचल प्रदेश में वेतन और पेंशन देना असंभव हो जाएगा।कर्ण नंदा ने कहा की वेतन और पेंशन की अदायगी हर महीने पहली तारीख को करनी चाहिए इस प्रक्रिया को बदलना ठीक नहीं है। भारत सरकार से राजस्व घाटा अनुदान के रूप में 520 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि 10 तारीख को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तौर पर 740 करोड़ रुपये मिलते हैं। अगर यह राशि प्रदेश सरकार को ना मिले तो सरकार को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। वैसे जिस प्रकार से यह सरकार काम कर रही है उससे यह स्पष्ट नज़र आता है की कांग्रेस सरकार अपने बोझ से ही गिर जाएगी। आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार इतिहास की सबसे नकारात्मक और फेल सरकार मानी जाएगी।
