ऊना:राकेश(TSN)-हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में आज भारतीय जनता पार्टी की अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की अहम बैठक हुई.इस बैठक में जिला के सभी पांचो मंडलों के कार्यकर्ता शामिल हुए.बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष बलबीर चौधरी सहित हर मंडल का अध्यक्ष व महामंत्री भी शामिल हुए.इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई और अपने अपने क्षेत्र की उनको जिम्मेदारियां भी सौंपी गई.
बलबीर चौधरी बीजेपी जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्य को आम जनमानस तक पहुंचाने की बात आज इस बैठक में हुई है.भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावो को लेकर मैदान में उतर आई है.हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी ने पांचवीं बार फिर अनुराग ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है.भारतीय जनता पार्टी का नारा अबकी बार 400 पार को पूरा करने के लिए बीजेपी हर वर्ग के मोर्चे को लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतार रही है ताकि पांचवीं बार भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर को जिताकर केंद्र में भेजा जा सके और केंद्र में फिर एक बार मोदी सरकार काबिज हो सके
