हमीरपुर:अरविन्द सिंह (TSN)-प्रदेश सरकार के खिलाफ बयान बाजी करने वाले कांग्रेस के पदाधिकारी पर अब बड़सर में कार्रवाई करने की तैयारी जिला कांग्रेस ने पूरी कर ली है। उन लोगों को पार्टी से पद मुक्त किया जाएगा जो प्रदेश सरकार के विरुद्ध काम कर रहे हैं। बीते दिन ही जिला कांग्रेस सुजानपुर में कांग्रेस के उन पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है जो की सरकार की छवि को खराब करने का काम कर रहे थे। इन्हें पद मुक्त करने के लिए अनुशासन समिति द्वारा जिला कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस को अनुमोदन भेजा गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री और पार्टी के खिलाफ बयान बाजी कर रहे थे।जिसके चलते उन्हें अब उनके पद से हटा दिया गया है और इसकी रिपोर्ट हाई कमान को भेज दी गई है।सुजानपुर के अलावा बड़सर के लिए भी ऑब्जर्वरों को भेजा गया है जो रिपोर्ट बनाकर हाई कमान को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी और मुख्यमंत्री के खिलाफ किसी भी तरह के गलत बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ब्लॉक कांग्रेस से पदाधिकारी को हटाने से राजेंद्र राणा गुट को काफी झटका लगा है।सरकार को लेकर भी उन्होंने काफी कुछ बोला है जिला कांग्रेस कमेटी से भी कुछ लोगों को पद मुक्त किया गया है।
