By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा विधायक ने सीएम को किया चैलेंज..दम है तो बताएं प्रदेश सरकार ने धर्मशाला को कौन सा दिया प्रोजेक्ट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाजपा विधायक ने सीएम को किया चैलेंज..दम है तो बताएं प्रदेश सरकार ने धर्मशाला को कौन सा दिया प्रोजेक्ट
himachalpolitical

भाजपा विधायक ने सीएम को किया चैलेंज..दम है तो बताएं प्रदेश सरकार ने धर्मशाला को कौन सा दिया प्रोजेक्ट

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2025/01/20 at 4:14 PM
Share

धर्मशाला,20 जनवरी(TSN)-धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने सीएम सुक्खू पर तीखा हमला बोला है.उन्होंने कहा कि केंद्र के पैसे से बनने वाले प्रोजेक्टों का उद्घाटन-शिलान्यास कर वाहवाही लूटने वाले सीएम लोगों को यह बताएं कि प्रदेश सरकार का कौन सा प्रोजेक्ट हैं,जिसका उन्होंने उद्घाटन- शिलान्यास किया है।

केंद्र की योजनाओंं के उद्घाटन-शिलान्यास कर लोगों को गुमराह कर रहे सुक्खू

सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में सीएम ने जो उद्घाटन -शिलान्यास किए हैं,वे सभी प्रोजेेक्ट केंद्र के पैसे से बने हैं या बन रहे हैं,तो सीएम सुक्खू किस हैसियत से उनका उद्घाटन कर रहे है.उन्होंने कहा है कि ढगवार में मिल्क प्लांट में केंद्र की मोदी सरकार का पैसा लग रहा है।इसमें खर्च होने वाले 225 करोड़ रुपए मोदी सरकार की देन हैं,तो हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू को बताना चाहिए कि वह किस हैसियत से इसका शिलान्यास करने जा रहे हैं।वहीं फूड स्ट्रीट मार्केट में स्मार्ट सिटी का पैसा लग रहा है,यह योजना भी भाजपा की देन है।सीएम सुक्खू लोगों को गुमराह कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्र्चे पर विफल है। रोजगार के साथ विकास कार्यों पर ब्रेक लग गई है।कई ठेकेदारों की पेमेंट पेंडिंग चल रही है।पेंशनरों को समय पेंशन नहीं मिल रही है। कर्मचारी भी सहमे हुए हैं कि क्या पता अगले महीने सैलरी मिलेगी या नहीं।कांग्रेस सरकार के दो साल के कार्यकाल में प्रदेश दस साल पीछे चला गया।उन्होंने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती इसलिए सीएम सुक्खू को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर अपनी झूठी गारंटियों के लिए जनता से माफी मांग लेनी चाहिए ।

भाजपा विधायक ने पूछा,लोगों से मिलने से क्यों कतरा रहे सीएम

भाजपा विधायक ने कहा कि सीएम सुक्खू अब लोगों से मिलने से भी कतरा रहे हैं। सीएम से धर्मशाला सर्किट हाउस में जब लोग मिलने के लिए पहुंच रहे हैं,तो उनके लिए सीएम के दरवाजे बंद रखे गए हैं,कई लोग निराश होकर लौट रहे हैं।उन्होंने सीएम को नसीहत दी है लोगों से छिपने से काम नहीं चलेगा,प्रदेश का मुखिया होने के नाते लोगों की समस्याएं सुलझाने पर ध्यान देना पड़ेगा।

जनता को बताएं सीयू के 30 करोड़ रुपए क्यों जमा नहीं करवाए

सुधीर शर्मा ने कहा कि आज पूरा हिमाचल जानना चाह रहा है कि कांग्रेस सरकार ने धर्मशाला में बनने वाली सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 30 करोड़ रुपए क्यों जमा नहीं करवाए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनावों के दौरान तो सीएम कह रहे थे कि 4 जून को पैसे जमा करवा दिए जाएंगे, लेकिन वो 4 जून कब आएगी,लोगों की इसका इंतजार है। उन्होंने चुनौती दी है कि सुक्खू में दम है,तो वह इस सवाल का जवाब दें कि सीयू के पैसे क्यों जमा नहीं किए जा रहे हैं।यही नहीं नई पंचायतों के गठन के नाम पर भी ठगी की गई है.धर्मशाला के योल कैंटोनमेंट में नई पंचायतें बनाने के बजाए साथ लगती पंचायतों को भंग कर नए नाम दे दिए गए है जो प्रदेश सरकार की वित्तीय स्थिति की पोल खोल रहा है.इस निर्णय से ना तो पुरानी पंचायतों को लाभ मिलेगा ना ही कैंटोनमेंट एरिया की जनता को यह केवल ठगी करने की व्यवस्था है।

TAGGED: Dharamshala BJP MLA Sudhir Sharma
Chandrika January 20, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आउटसोर्स कर्मचारी ने नहीं किया आयुर्वेदिक अस्पताल में ज्वाइन..अब बाहरी लैब में जाकर करवाने पड़ रहे मरीजों को टेस्ट
Next Article थीम आधारित होगा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव…पहली बार इंटरनेशनल दल भी देंगे प्रस्तुतियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?