By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: थीम आधारित होगा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव…पहली बार इंटरनेशनल दल भी देंगे प्रस्तुतियां
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > थीम आधारित होगा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव…पहली बार इंटरनेशनल दल भी देंगे प्रस्तुतियां
himachalNews

थीम आधारित होगा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव…पहली बार इंटरनेशनल दल भी देंगे प्रस्तुतियां

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2025/01/20 at 7:54 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-छोटी काशी मंडी में इस बार अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2025 की थीम पर आधारित होगा और पहली बार इस महोत्सव में इंटरनेशनल दल भी अपनी प्रस्तुतियां देते हुए नजर आएंगे।इसके साथ नॉर्दन जोन की झलक के साथ छोटी काशी के 81 के करीब ऐतिहासिक मंदिरों को भी प्रमुख रूप से हाइलाइट्स किया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को शिवरात्रि महोत्सव 2025 की आम बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने की।

शिवरात्रि महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में लिया गया निर्णय

मंडी शहर के संस्कृति संदर में यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला प्रशासन के पदाधिकारियों सहित मंडी शहर की प्रबुध जनता ने भी भाग लिया।इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए मंडी की जनता ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव रखे।बैठक के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए विधायक धर्मपुर ने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के साथ शिवरात्रि महोत्सव में भी व्यवस्था परिवर्तन देखने को मिलेगा।देवताओं को एक साथ पड्डल मैदान की सीढ़ियों पर बैठने के लिए उचित स्थान दिया जाएगा।इस बार अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा क्रिकेट की प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जाएगी। जिसे आने वाले सालों में राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

मांडव्य नगरी में आज से ही देव कारज शुरू

वहीं विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि छोटी काशी में होने वाले इस महोत्सव के लिए मांडव्य नगरी में आज से ही देव कारज शुरू हो गए हैं।इस महोत्सव में बड़ा देव कमरूनाग सबसे पहले शिरकत करतें हैं और उनका मंडी पहंुचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।देवी देवताओं के इस मिलन को खास बनाने के लिए बड़े स्तर पर देव ध्वनियों गूंज इस महोत्सव में देखने को मिलेगी।साथ ही शहर में एक बड़ा प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा,साथ ही शहर के मुख्य द्वारों पर अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि को दर्शाते हुए बड़े बड़े होर्डिंग लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सूबे के सीएम सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू इस महोत्सव के शुभांभर के मौके पर उपस्थित रहेंगे।

वहीं इस मौके पर सर्व देवता समिति के प्रधान शिव पाल शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव बड़े स्तर पर देव ध्वनियों से गुंजायमान होगा। जिसका निर्णय आज की बैठक में लिय गया है,प्रशासन के इस निर्णय का वे स्वागत करते हैं।शिवरात्रि महोत्सव के दौरान बड़े स्तर पर देव ध्वनियां गुंजने के बाद मंडी जनपद के सभी देवी देवताओं के वाद्य यंत्र विश्व प्रसिद्ध होंगे।

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 27 फरवरी से 5 मार्च तक मनाया जा रहा

बतां दे कि इस बार मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 27 फरवरी से 5 मार्च तक मनाया जा रहा है।इस महोत्सव में मंडी जनपद के सैंकड़ों देवी देवता शिरकत करतें है।छोटी काशी में इस दौरान देव व मानस मिलन का भव्य नजार देखने को मिलता है।इस दौरान शहर में देवी देवताओं की तीन प्रमुख शोभायात्रा यानि जलेब भी निकाली जाती है और सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाता है।बैठक में शिवरात्रि मेला कमेटी के अध्यक्ष व डीसी मंडी अपूर्व देवगन, एसपी मंडी साक्षी वर्मा,एडीसी मंडी रोहित राठौर,एडीएम मंडी डॉ मदन कुमार,नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा,सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा सहित अन्य लोग गणमान्य भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi International Shivratri festival
Chandrika January 20, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा विधायक ने सीएम को किया चैलेंज..दम है तो बताएं प्रदेश सरकार ने धर्मशाला को कौन सा दिया प्रोजेक्ट
Next Article क्या हुआ जब जोगिंद्रनगर के डोहग में फंस गए हिमाचल के “सीएम” सुक्खविंदर सिंह सुक्खू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?