मंडी,धर्मवीर(TSN)-भारतीय जनता पार्टी के बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रदेश की सुक्खू सरकार निशाना साधा है।विधायक का कहना है हिमाचल की मौजूदा सरकार इस समय केंद्र के सहयोग से चली है।यदि सुक्खू सरकार को केंद्र का सहयोग न मिलता तो यहां पर राष्ट्रपति शासन लागू होता।यह बात उन्होंने बल्ह भाजपा मंडल के सदस्यता अभियान की बैठक के दौरान कही।
पिछले दो सालों से बल्ह में पुल तक नहीं बना पाई प्रदेश सरकार,अब होगा धरना प्रदर्शन
इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि आज प्रदेश सरकार से हर वर्ग दुखी है,इस सरकार द्वारा केवल झूठ बोलकर काम चलाया जा रहा है।केंद्र से आए पैसे से ही सुक्खू सरकार कर्मचारियों को सैलरी दे रही है।यदि केंद्र सरकार पैसा भेजना बंद कर दे तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो जाएगा। वहीं गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बल्ह में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है।सुक्ख सरकार की तरह बल्ह में सिंचाई व पीने के पानी के सभी स्कीमें हांफ गई हैं।बल्ह के रिवालसर व लेदा की जनता पानी की बूंद-बूंद को तरस रही है।बरसात भी अब खत्म हो गई है ऐसे में विभागीय अधिकारियों को फील्ड में उतरकर लोगों का दर्द जानना होगा कि बल्ह में इस तरह से लोग पानी की सप्लाई न होने से परेशान हैं। पिछले दो सालों से यहां प्रदेश सरकार कोई पुल नहीं बना पाई है।कई बार लोग मंत्री विक्रमादित्य से मिलकर भी इन पुलो को बनाने की गुहार लगा चुके है।बल्ह में पानी की सप्लाई व पुलों के न बनने से जनता आक्रोश में है और अब आने वाले समय में जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के दफ्तरों के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
