By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बीजेपी विधायक बोले…बदले की भावना से राजनीति करने वाले नेताओं को आशीर्वाद की जगह मिलेगा श्राप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बीजेपी विधायक बोले…बदले की भावना से राजनीति करने वाले नेताओं को आशीर्वाद की जगह मिलेगा श्राप
himachalpolitical

बीजेपी विधायक बोले…बदले की भावना से राजनीति करने वाले नेताओं को आशीर्वाद की जगह मिलेगा श्राप

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/17 at 8:41 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- प्रदेश सरकार मंडी जिला में बदले की भावना से काम कर रही है, बल्ह में भी प्रदेश सरकार व यहां के कांग्रेसी नेताओं द्वारा बदले की भावना से राजनीति की जा रही है। बदले की भावना से राजनीति करने वालों ऐसे नेताओं को श्राप लगेगा। यह बयान बल्ह से बीजेपी विधायक इंद्र सिंह गांधी ने दिया है।

बल्ह के विकास में रोड़ा अटकाने का काम न करें

दरअसल इंद्र सिंह गांधी आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र लोंगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उपायुक्त कार्यालय मंडी पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने बल्ह विधानसभा क्षेत्र में रूके हुए विकासकार्यां को जल्द करवाने के लिए उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया। इंद्र सिंह गांधी ने आरोप लगाते हुए कि बदले की भावना से काम करते हुए कांग्रेसी नेताओं द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि कांगेेसी नेता प्रकाश चौधरी बल्ह के विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का काम कर रहे हैं। ऐसे नेता सुधर जाएं नहीं तो उन्हे आशीर्वाद की जगह जनता का श्राप मिलेगा।

इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि उनके क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में मुद्रिका बस सेवा शुरू की गई थी। जिसे प्रदेश सरकार ने बदले की भावना से बंद कर दिया है। इस बस सेवा को क्षेत्र की 7-8 पंचायतों का इसका लाभ मिलता था। वहीं उन्होंने कहा कि इसके साथ ही क्षेत्र में अनेकों रूट हैं जो आज ठप्प पड़े हुए हैं। जबकि यह बस रूट पिछले 20 सालों से क्षेत्र में चलाए जा रहे थे। वहीं उन्होंने कहा कि बरसात की सीजन के दौरान बल्ह में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। आपदा प्रभावित इन लोगों को प्रदेश सरकार जल्द से जल्द राहत प्रदान करे। उन्होंने कहा पूरे मंडी जिला में प्रदेश सरकार द्वारा द्वेष की भावना से कार्य किया जा रहा है, जिससे यहां पर अधिकतर काम अधूरे लटके पड़े हैं।वहीं इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथों लिया। इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आई है और आज भी प्रदेश सरकार के द्वारा झूठ की ही राजनीति की जा रही है। प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावितों के घर बनाने के लिए जमीन देने की घोषणा पूरी की है, सरकार इसे जल्द पूरा करें। इसके साथ ही कांग्रेस सरकार ने जो 10 गारिटियां दी है, उन्हें भी सरकार जल्द पूरा करे। नहीं तो प्रदेश सरकार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में इस खामियाजा भुगतना होगा।

TAGGED: Mandi BJP MLA
Chandrika October 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए तैयारियां शुरू. हनुमानी बाग से लंका बेकर तक नदी किनारे लगेगी सुरक्षा दीवार
Next Article मंडी के पड्डल में सीएम 23 अक्टूबर को प्रभावित परिवारों को देंगे विशेष पैकेज के तहत राहत राशि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?