धर्मशाला,संजु चौधरी(TSN)-विपक्ष ने मुख्यमंत्री को चौपाल दौरे के दौरान डिनर में जंगली मुर्गा परोसे जाने की जांच की मांग की साथ ही इस मामले में मीडिया और सोशल मीडिया के लोगों पर मामला दर्ज करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.वहीं जंगली मुर्गा मामले पर FIR दर्ज करने को लेकर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि तस्वीरों में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि डिनर के समय जंगली मुर्गा परोसा जा रहा था.कुछ तस्वीरों में तो दिख रहा है कि मुर्गा परोसा जा रहा है और मुख्यमंत्री खुद भी जंगली मुर्गे का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं. सुधीर शर्मा ने उन पर इस मामले में FIR दर्ज किए जाने को मुख्यमंत्री की बौखलाहट बताया है.
FIR की जांच के दौरान वाइल्ड लाइफ एक्ट पर भी होगी जांच
सुधीर शर्मा ने कहा कि वह सरकार के धन्यवाद ही हैं कि उन पर FIR दर्ज की गई.अब इस FIR की जांच के दौरान वाइल्ड लाइफ एक्ट पर भी जांच होगी और दोषियों के नाम सामने आएंगे. सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के न जाने दिल के किस कोने में सुधीर शर्मा बैठे हुए हैं.उन्होंने कहा कि न जाने किस बात का सदमा मुख्यमंत्री को लगा है कि हर बात पर मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें टारगेट किया जाता है.वहीं मुख्यमंत्री के कांग्रेस से गंदगी जाने वाले बयान को लेकर सुधीर शर्मा ने कहा कि यह वक्त बताएगा की गंदगी कहां है.उन्होंने कहा कि भाजपा एक सुगठित संगठन है यहां किसी की तानाशाही नहीं चलती है और प्रजातंत्र में फैसला जनता के हाथ में होता है.
