हमीरपुर,19 दिसंबर (TSN)-केंद्रीय विश्व विद्यालय के छात्रों ऋषिता और रितिक के द्वारा बनाई कलाकृतियों ने हमीरपुर के हमीर भवन की सुंदरता को निखारने का काम किया है। हमीर भवन में लगाई गई कलाकृतियां महज 15 से 20 दिनों में बनाकर तैयार की गई हैं।
छात्रों की कलाकृतियों को प्रशासन द्वारा व अन्य लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।छात्रों ने अपनी कलाकृतियों में हमीरपुर जिला के कुछ ऐतिहासिक स्थलों,मंदिरों व कांगड़ा जिले के भी कुछ स्थलों को उकेरा है। छात्रों ने इस मौके के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
