संजीव महाजन,नूरपुर: सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नूरपुर दौरे पर पहुंचे। यह पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। संगठनात्मक जिला नूरपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से भाजपा कार्यालय का शिलान्यास किया गया। इस समारोह में भाजपा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, चंबा कांगड़ा भाजपा नेताओं सहित भाजपा कार्यकर्ता शमिल रहे।
नूरपुर ने बने भाजपा कार्यालय का शिलान्यास भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से ही किया गया था और आज इसका शुभारंभ भी राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से ही किया गया। भाजपा कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जसूर में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की नौ सालों की उपलब्धियों से जनता को अवगत करवाया और हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से चुनावों के दौरान जानता से किए गए वायदों को अभी तक धरातल में नहीं लागू किए जाने को लेकर तीखा प्रहार किया ।
जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में परिवारवाद नहीं हैं इसलिए आज एक साधारण परिवार का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बना हुआ हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से आज देश के नाम का पूरे विश्व में डंका बज रहा हैं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश में चलाई जा रही योजनाओं को जनसभा में आए लोगों को बताया ओर हिमाचल के लोगों को आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को सहयोग देने की अपील की ।
