बीबीएन : जगत सिंह – जिला बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद की। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली सनसिटी मार्ग की ओर से एक स्विफट कार आ रही है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर कार को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर 22 देसी शराब की पेट्टी बरामद हुई है । पुलिस ने जब कार सवार से लाइसेंस व परमिट मांगा तो आरोपी पेश नही कर पाए। जिसके बाद टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए शराब को कब्जे में लिया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
कार सवार की पहचान मोंटी पुत्र चमन लाल निवासी खैमपुर तहसील मिल्क थाना कैमरी जिला रामपुर उत्तर प्रदेश व शांतनु कुमार पुत्र सुरज भान निवासी सिसला सिस्मौर जिला कैथल हरियाणा से हुई है।आरोपी बद्दी में किराये के मकान में रहते थे। थाना बद्दी के तहत आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए 22 देसी शराब की पेट्टी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
