सचिन शर्मा, केलांग: प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे पास रहे हैं वैसे वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। चुनावों के चलते प्रदेश के शीत मरुस्थल लौहाल घाटी में भी चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह ने केलांग का दौरा किया। चंबा से हेलीकाप्टर के माध्यम से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सितंगरी हेलीपैड पहुंचे।
वहीं उपाध्यक्ष के केलांग पहुंचने पर स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राम लाल मार्कंडेय ओर जनजातीय मोर्च के प्रदेशाध्यक्ष जवाहर शर्मा ने उनका जोरदार स्वागत किया । यहां पहुंचने पर सौदान सिंह ने मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की ओर चुनावों को लेकर उनकी नब्ज़ टटोली। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं में नया जोश ओर ऊर्जा भरने का भी प्रयास किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह इस से। पहले सर्किट हाउस पहुंचे पर स्थानीय महिला मंडलों ने यहां ने मुख्य अतिथि के लिए पारंपरिक लाहौली व्यंजन तैयार किए जिनका स्वाद उन्होंने बड़े चाव से लिया।
