सोलन : योगेश शर्मा- सोलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के चेयरमैन विजय पाल सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही प्रदेश की जनता के लिए कार्य करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ कर्ज का बोझ हिमाचल की जनता को दिया है।
विजय पाल सिंह ने कहा कि सीमेंट प्लांट विवाद को सुलझाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता के हक की लड़ाई लड़ते हुए हज़ारों कामगारों और ट्रक ऑपरेटर को राहत प्रदान की है। विजय पाल सिंह ने कहा कि जिस तरह से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बयानबाजी कर रहे हैं वो उनकी हार की बौखलाहट को बताता है । उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए तो जयराम ठाकुर कुछ भी नहीं कर पाए लेकिन अब जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन है और वह जनता के हित के कार्य कर रही है तो उससे उनकी बौखलाहट साफ देखी जा सकती है। विजय पाल सिंह
ने कहा कि वह लगातार मंडी के शिवधाम प्रोजेक्ट पर अपनी बात रख रहे हैं लेकिन 5 साल तक वे उस प्रोजेक्ट के लिए कुछ भी नहीं कर पाए , लेकिन इसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए प्रदेश के सुखविंद सिंह सुक्खू सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने जयराम ठाकुर द्वारा कांगड़ा को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जानते हैं कि किस तरह से प्रदेश में राजनीतिक संतुलन को बनाना है और इसके लिए लगातार कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी कांग्रेस जनता के मुद्दों को उठाकर जनता के हित के लिए कार्य करेगी।
विजय पाल सिंह ने कहा कि रायपुर छतीसगढ़ में 24 से 26 फरवरी तक हुए कांग्रेस के अधिवेशन सफल रहा है । इसे नाकाम करने के लिए विपक्ष ने कई कोशिश की। इस अधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए हैं। वही देश में किस तरह से किसानों के लिए कार्य किया जाना है , इसको लेकर प्रस्ताव पारित किया है और देश की आर्थिकी को सुधारने के लिए भी प्रस्ताव पारित किया गया है।
