संजु चौधरी, शिमला: इंडिया की पहली और दुनिया की सबसे ऊंची स्नो मैराथन का दूसरा एडिशन का आयोजन हिमाचल में किया जा रहा हैं । यह मैराथन
12 मार्च को लाहौल में होने जा रही हैं जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि इस मैराथन का शुभारंभ करेंगे।
स्नो मैराथन की आयोजक संस्था रीच इंडिया के सीईओ राजीव कुमार ने बताया कि मैराथन में पिछले वर्ष 125 प्रतिभागी शामिल हुए थे इस बार यह संख्या डबल होने की उम्मीद हैं। यह मैराथन 42 किलोमीटर की होगी। मैराथन में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की फीस पांच हजार रखी गई हैं। हिमाचल के प्रतिभागियों को इसमें 20 प्रतिशत छूट होगी। यह स्नो मैराथन दुनिया की सबसे ऊंची 10 हजार फीट की ऊंचाई पर होगी जो सबसे ऊंची हैं।
