लाहौल स्पीती : मनमिंद्र अरोड़ा- मार्च का महीना शुरू होते ही जंहा मैदानी क्षेत्रों में गर्मियों ने दस्तक दे दी है और तापमान में भी वृद्धि देखी जा रही है।वंही हिमाचल प्रदेश के जनजातियाँ जिला लाहौल स्पीती में बर्फ़बारी हो रही है | जिसके बाद यहाँ अब दिसम्बर जैसी ठंड का एहसास होने लगा है |
क़रीब 134 संपर्क सड़क मार्ग आवाजाही के लिए बंद
बर्फ़बारी के बाद समूची घाटी ठंड की चपेट में आ गयी है | जानकारी के अनुसार, लाहौल घाटी में बीती रात से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है | मौसम विभाग ने 1 और दो मार्च के लिए बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है | लाहौल घाटी में मौसम के ख़राब रहने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है| बीते दिनों घाटी में हुई बर्फबारी के बाद क़रीब 134 संपर्क सड़क मार्ग आवाजाही के लिए बंद हो गए थे, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने 41 सड़क मार्गों को बहाल कर दिया है | लाहौल स्पीति में परिवहन विभाग की बस सेवा बर्फबारी के चलते 10 जनवरी से स्थगित थी और आज से बहाल होनी थी, लेकिन अब बर्फबारी और ख़राब मौसम के कारण आगामी आदेश तक बस सेवा को स्थगित कर दिया गया है ।
लाहौल स्पीति पुलिस के अनुसार, लेह मनाली हाईवे पर केवल आपातकालीन हालात में ही वाहनों को आने जाने की अनुमति है | बर्फबारी के कारण लाहौल घाटी में मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 3 केवल आपातकालीन स्थिति के अलावा सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक रोक दी गई है |
