Shimla,Sanju (TSN)-भाजपा ने नगर निगम शिमला की परिधि में खोले जा रहे नए शराब के ठेकों का विरोध किया है.भाजपा के अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि शहर में कई ऐसे स्थानों पर ठेके खोले जा रहे हैं,जहां बेटियों के स्कूल हैं. इससे असुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है.
शिमला भाजपा के अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नगर निगम शिमला की परिधि में पैसे कमाने के लिए नए शराब ठेके खोलना दुर्भाग्यपूर्ण है.उन्होंने नगर निगम शिमला से अपने इस तरह के फ़ैसले को वापस लेने की मांग उठायी है.शिमला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि राज्य में ऐसा मॉडल तैयार किया जा रहा है,जहां शराब के सहारे पैसा कमाने की कोशिश की जा रही है.एक तरफ राज्य सरकार स्कूलों को बंद कर रही है और दूसरी तरफ नगर निगम शिमला में एक के बाद एक ठेके खोले जा रहे हैं.केशव चौहान ने कहा कि यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.
