राहुल चावला,पालमपुर-प्रदेश कांग्रेस सरकार का जनता कल्याण के प्रति कोई भी सोच नहीं है यह बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने पालमपुर में प्रैस को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होनें कहा कि पालमपुर को पर्यटन नगरी,कृषि विश्वविद्यालय, सीएसआईआर,बड़े हॉस्पिटल,योद्धाओं की वीर भूमि के नाम से जिला कांगड़ा व हिमाचल प्रदेश में मान सम्मान के साथ देखा जाता है।कृषि विश्वविद्यालय का नाम हिंदुस्तान में रैंकिंग और योग्यता के अग्रिम विश्वविद्यालयो में है परंतु वर्तमान कांग्रेस सरकार ने भारी दबाव बनाते हुए विश्वविद्यालय की 414 हेक्टर जमीन से 114 हेक्टेयर का हिस्सा टूरिज्म विलेज के लिए मांग रही है जिसका भाजपा विरोध करती है।
कृषि विश्वविद्यालय में 2023 से कुलपति का पद खाली
परमार ने कहा कि टूरिज्म विलेज को कृषि विश्वविद्यालय के अंदर की भूमि पर ना बनाया जाए यहां पर केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की प्रस्तावना है एग्रीकल्चर की इंजीनियरिंग की भी प्रस्तावना है।कृषि विश्वविद्यालय में 114 हेक्टेयर जमीन पर टूरिज्म विलेज बनाने की बात की जा रही है वहां पर प्राकृतिक खेती का केंद्र डेयरी,जितने भी शोध होते हैं खेती फसलों पर होते हैं उसमें है।उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय की भूमि पर टूरिज्म का विलेज बने स्वीकार नहीं है उन्होंने क्षेत्र के विधायकों से अपील की कि टूरिज्म बनाने विलेज बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है उसका आप विरोध करिए आपके विधानसभा क्षेत्र के बच्चे भी यहां पर पढ़ते हैं.परमार ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय में 2023 से कुलपति का पद खाली है वह आज तक नहीं भरा गया है वही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का कुलपति का पद भी आज तक खाली है एजुकेशन बोर्ड धर्मशाला का अध्यक्ष का पद आज तक खाली है गुणवत्ता की बात की जा रही है तो अटल आदर्श विद्यालय जो है हमारी सरकार ने शुरू किए थे वह भी पीपी मोड में बनाए जाने की कवायद शुरू हो गई है ।
सरकार खनन पोलसी 2023 को करे विड्राल
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की बहुत बुरी हालत है पिछले कल सुलाह विधानसभा के थुरल में वृक्षारोपण के कार्यक्रम में चुने हुए प्रतिनिधियों पर पर डंडों से आक्रमण होता है उस शासन और प्रशासन चुप बैठा हुआ है जिसका भाजपा विरोध करती है।खनन माफिया पूरे प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय है,वन माफिया, शराब माफिया इन सारे मुद्दों को जनमानस तक भाजपा द्वारा पहुंचाया जाएगा ।परमार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है मित्रों के लिए सब कुछ कुर्बान है जनता आज उस जगह पहुंच गई है जहां उसका कोई कल्याण नहीं, योजनाएं सब बंद हो गई है । मुख्यमंत्री महोदय माफी मांगे कि मैंने गलत समय पर गलत घोषणाएं करके सरकार बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश में 10 गारंटियां दी थी।मुख्यमंत्री माफी मांगते नहीं है झूठ बोलने में माहिर है परमार ने कहा कि हम माफिया राज पर भी नकेल कासना चाहते हैं और भ्रष्टाचारियो की मित्रों की सरकार के कृतियों को भी हम उजागर करना चाहते हैं।खनन पर अगर सरकार ठोस निर्णय नहीं उठाती है तो भाजपा सड़कों पर उतरेगी व इसके लिए विधानसभा मे नोटिस दिया है हमने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि खनन पोलसी 2023 को विड्राल करे यह प्रदेश के लोगो के लिए हितकारी नही है ।
