नाहन : देवेंद्र कुमार ( TSN)- भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है । जिसके तहत आज औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष तौर पर भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल उपस्थित रहे ।
भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा 35 रक्तदान शिविर आयोजित कर चुकी है । आज कालाअंब में 36वें रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता 17 सितम्बर से सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न सेवा कार्य कर रहे हैं ।जिनमें रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, अस्पतालों में फल बांटने समेत ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर सेवा के कार्य किए जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि कालाअंब में आयोजित रक्तदान शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया तो वही 20 से ज्यादा चिकित्सको ने यहाँ लोगो के स्वास्थ्य की जांच की हैं ।
