By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुख आश्रय योजना के तहत होगी अनाथ बच्चों की उच्च शिक्षा की पढ़ाई
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुख आश्रय योजना के तहत होगी अनाथ बच्चों की उच्च शिक्षा की पढ़ाई
himachalNews

सुख आश्रय योजना के तहत होगी अनाथ बच्चों की उच्च शिक्षा की पढ़ाई

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/09/22 at 5:20 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN) – हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अनाथ बच्चों के लिए शुरू की गई सुख आश्रय योजना के तहत 18 से 27 वर्ष की आयु वाले सभी अनाथ बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च इसी योजना के तहत वहन किया जाएगा। यह जानकारी आज जिला बाल संरक्षण इकाई की तरफ से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान दी गई। कार्यशाला में जिला भर से आए संबंधित विभागों के 60 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

18 से 27 वर्ष तक पढ़ाई का सरकार उठाएगी सारा खर्च

नगर निगम मंडी के नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन ने बतौर रिसोर्स पर्सन इस कार्यशाला में भाग लिया। उन्होंने बताया कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाथ बच्चों के उत्थान के लिए सुख आश्रय योजना की शुरूआत की गई है। जिन बच्चों का कोई नहीं है उनके लिए सरकार उनका सबकुछ बनकर खड़ी है। अमूमन 18 वर्ष के बाद किसी भी अनाथ के पास उच्च शिक्षा का कोई प्रावधान नहीं था लेकिन अब सरकार ने 18 से 27 वर्ष तक सभी प्रकार की उच्च शिक्षा का खर्च वहन करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही इन बच्चों को सरकारी नौकरियों में भी वरियता दी जाएगी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी एनआर ठाकुर ने बताया कि कार्यशाला में 60 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और इन्हें मिशन वात्सल्य के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। जिला भर में 479 बच्चे चिन्हित किए गए हैं जिन्हें सरकार की सुख आश्रय योजना का लाभ मिलेगा। इन बच्चों को यह लाभ कैसे देना है और किस प्रकार से इनकी मदद करनी है, इन्हीं सब बातों को लेकर आज कार्यशाला में आए हुए प्रतिनिधियो को जानकारी दी गई है।

TAGGED: Mandi Sukh Ashray Yojana
Chandrika September 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आपदा के समय बीजेपी का दोहरा चरित्र आज जनता के सामने: राजीव किमटा
Next Article भाजपा ने प्रदेश में 36 रक्तदान शिविर किए अयोजित – डॉ राजीव बिन्दल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बीबीएमबी ने सीएसआर के तहत स्कूलों को दी सुविधाएं, छात्रों को मिले बेंच और वाटर प्यूरीफायर

Ago

हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकें देकर बढ़ाया हौसला

Ago

केंद्र से मिली स्पेशल रिलिफ से वेतन दे पा रहे हैं सीएम लेकिन केंद्र का नहीं जता रहे आभार

Ago

स्वारघाट के पास चलती स्कूटर में लगी भीषण आग, चालक ने फुर्ती दिखाकर टाला बड़ा हादसा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?