संजु चौधरी, शिमला: गुजरात के सूरत जिला कोर्ट की ओर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मोदी सरनेम आपराधिक मानहानि मामले में दोषी करार दिए जाने ओर राहुल गांधी को दो साल की सजा होने के मामले को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजनीतिक चाल बताया हैं। मुख्यमंत्री ने कहा हैं कि गांधी वह परिवार है जिसने देश की एकता अखंडता के लिए दादी- पिता को खोया हैं। भाजपा को राहुल गांधी में वह अख्श के रूप में नजर आते हैं इसलिए राहुल गांधी पर झूठे आरोप लगा कर उन्हें सत्य बनाने की कोशिश की जा रही हैं। राहुल गांधी इन हथकंडों घबराने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी सुलझे हुए नेता हैं ओर हिमाचल कांग्रेस विधायक दल उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा हैं।
वहीं पंजाब और हरियाणा के हिमाचल सरकार की ओर से हाइड्रो पावर प्रॉजेक्ट पर वाटर सेस लगाने के विरोध पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब – हरियाणा के मुख्यमंत्री से वाटर सेस मामले में वह बात करेंगे।पंजाब- हरियाणा सरकार के सामने गलत तरीक़े के मामला पेश किया गया हैं। पानी राज्य का विशेषाधिकार है और उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर की तर्ज पर हिमाचल सरकार ने भी वाटर सेस लगाया है जिससे किसी भी तरह से पंजाब और हरियाणा के पानी के अधिकारों व अन्य कानूनों पर कोई असर नहीं होगा।
वहीं विपक्ष के 300 यूनिट बिजली और अन्य कांग्रेस की मेनिफेस्टो गारंटी को लागू न करने के आरोपों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 5 साल के लिए गारंटी दी है जिसे चरणबद्ध तरीके से 4 वर्ष के भीतर ही पूरा किया जाएगा और सभी गारंटी कांग्रेस सरकार पुरी करेगी।
