राहुल चावला, धर्मशाला: अगर आप बीमार है और अस्पताल नहीं जाना चाहते हैं, तो कोई बात नहीं अब आप का इलाज आपके घर पर ही होगा। जी हां कांगड़ा जिला में अब लोगों को घर बैठे इलाज मिलने जा रहा हैं। बस एक फोन कॉल के जरिए आपको घर पर ही इलाज मिलेगा और डॉक्टर आप के इलाज के लिए आपके घर आएंगे। आप को अस्पताल जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। मरीजों को यहां सुविधा निजी अस्पताल फोर्टिज की ओर मुहैया करवाई जा रही हैं।
निजी क्षेत्र में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा ने लोगों की सुविधा के लिए बड़ी पहल की शुरूआत की हैं, जिसके तहत अब मरीजों को टेलिमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस तरह की शुरुआत करने वाला फोर्टिस अस्पताल प्रदेश का पहला निजी अस्पताल बन गया हैं। यह जानकारी फोर्टिस अस्पताल के अधिकारियों ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान दी हैं।
अस्पताल की ओर से टेलीमेडिसिन सुविधा का लाभ लेने के लिए लोगों को एक नंबर जारी किया गया हैं, जिस पर कॉल करते ही लोगों के घर मेडिकल टीम फौरन पहुंच जाएगी। इतना ही नहीं लोग स्मार्टफ़ोन, कंप्यूटर, टैबलेट से ऑनलाइन विजिट के जरिए भी परामर्श अब भी ले सकते हैं।
फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एसएस परमार ने कहा कि टेलीमेडिसिन के जरिए मरीज ओर उनके तीमारदार बिना डॉक्टर के पास गए ही परामर्श ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की सेवा दूरदराज के क्षेत्रों के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होग। उन्होंने कहा कि यदि मरीज की दवाई में कोई बढ़ोतरी होनी है या उसे कम किया जाना है या फिर स्वास्थ्य से संबंधित कोई छोटे मोटे परामर्श की आवश्यकता है और मरीज के लिए आज के समय में फिजिकली डॉ. के पास जाना संभव नहीं है तो ऐसे में टेलीमेडिसिन की सुविधा लोगों के लिए बहुत कारगर सिद्ध हो सकती हैं।
