By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: फर्जी वोट के मुद्दे को लेकर भाजपा पहुंची निर्वाचन आयोग के द्वार,ज्ञापन सौंप दी फर्जी वोटों के बारे विस्तृत जानकारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > फर्जी वोट के मुद्दे को लेकर भाजपा पहुंची निर्वाचन आयोग के द्वार,ज्ञापन सौंप दी फर्जी वोटों के बारे विस्तृत जानकारी
electionhimachal

फर्जी वोट के मुद्दे को लेकर भाजपा पहुंची निर्वाचन आयोग के द्वार,ज्ञापन सौंप दी फर्जी वोटों के बारे विस्तृत जानकारी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/04/10 at 2:50 PM
Share
भावना,शिमला: शिमला नगर निगम चुनाव में फर्जी वोट बनाने का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा हैं। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को भाजपा राज्य निर्वाचन आयोग के द्वार भी पहुंच गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें नगर निगम शिमला के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की ओर से बनाई जा रही फर्जी वोटों बारे आयोग को विस्तृत जानकारी दी हैं।
सुरेश कश्यप ने कहा की नगर निगम शिमला की चुनाव प्रक्रिया में वोट बनाने का क्रम लगातार जारी हैं। वर्तमान कांग्रेस सरकार  सत्ता का दुरूपयोग करते हुए भारी संख्या में फर्जी वोट बनाकर नगर निगम चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हमारे ध्यान में आया है कि उप-मुख्यमंत्री एवं सरकार के कुछ मंत्रियों के घरों में भारी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के फर्जी वोट बनाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या बैनमोर वार्ड में भी सामने आया है जहां एक ही कमरे में 18 से 20 लोगों की ओर से वोट बनाने के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। इस तरह की घटनाएं अन्य वार्डों में सामने आ रही हैं।
भाजपा ने आयोग के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा हैं कि एक स्वस्थ एवं सुदृढ़ लोकतंत्र की स्थापना के लिए आवश्यक है कि चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए लेकिन खेद का विषय है कि कांग्रेस पार्टी नगर निगम शिमला के चुनावों में जीत हासिल करने के लिए निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है और जाली वोटों के सहारे नगर निगम पर कब्जा करना चाहती हैं।
उन्होंने आरोप लगाया हैं कि प्रदेश सरकार ने नगर निगम चुनावों को लेकर जो रोस्टर जारी किया है वह भी न्याय संगत नहीं हैं। रोस्टर बनाते समय उचित मापदंडो को दरकिनार किया गया है और इसलिए सरकार की कार्यप्रणाली पर भी कई तरह सवाल उठ रहे हैं ।
भारतीय जनता पार्टी ने इस ज्ञापन के माध्यम से आयोग से आग्रह किया हैं कि कांग्रेस सरकार की ओर से बनाए जा रहे फर्जी वोटों को मान्यता न दी जाए ताकि नगर निगम शिमला के चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो सके । सुरेश कश्यप ने कहा की भट्टाकुफर में तो हमारे कार्यकर्ताओं के वोट का आवेदन तक नहीं ले रहे पर दूसरी ओर कांग्रेस नेता बोरियों में भर कर वोट लेकर आ रहे हैं। इस पर चुनाव आयोग तो ध्यान देना चाहिए।
TAGGED: BJP, detailing, election Commission, fake votes, memorandum, Shimla
admin April 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कोविड मामलों को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में हुई मॉकड्रिल..
Next Article वेतन ना मिलने से परेशान एचआरटीसी कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम,1 तारीख़ को वेतन नहीं मिला तो थमेंगे एचआरटीसी पहिए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?