सोलन : योगेश शर्मा- प्रदेश में बढ़ते कोविड के मामलों को लेकर आज प्रदेश भर में सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें स्वास्थ्य सुविधाओं को जांचने का प्रयास अस्पताल प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
ऑक्सीजन सिलेंडर की जांच के साथ दवाइयों का जांचा गया स्टोर
सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मॉकड्रिल की गई । जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा, दवाइयां पीपीइकिट की खेप को जांचा गया है ।वही क्षेत्रीय अस्पताल में यदि कोविड मरीज उपचाराधीन है तो क्या उन्हें ऑक्सीजन और अन्य सुविधाएं मिल पा रही है या नहीं। इसे भी जांचा गया है। अस्पताल में हर मरीज मास्क पहने इसको लेकर भी होम गार्ड के जवान अस्पताल में लोगों को जागरूक कर रहे है।
क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डॉ एसएल वर्मा ने कहा कि अस्पताल में कोविड मामलों को लेकर पुख्ता इंतजाम स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किए गए हैं। इसको लेकर मॉक ड्रिल आज की गई है। इसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन पाइप,दवाइयों खेप, मास्क पीपीइकिट और अन्य सुविधाओं को जांचा गया है। उन्होंने बताया कि जो कुछ भी खामियां अस्पताल में कोविड को लेकर है , उसे सुधारा जाएगा और इसकी रिपोर्ट सरकार और उच्च अधिकारियों को भी सौंपी जाएगी ।
