सोलन :योगेश शर्मा (TSN)- साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस दोनों ही पूरी तैयारी में जुट चुके हैं । इसको लेकर भाजपा ने मंडल स्तर पर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भी भाजपा कार्यालय सोलन में भाजपा सोलन मंडल की बैठक का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता भाजपा सोलन मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने की,बैठक में विशेष रूप से भाजपा संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी मोजुद रहे।
भाजपा सोलन के मंडल अध्यक्ष ने दी ये जानकारी
भाजपा सोलन के मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और आज इसी को लेकर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम और विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर बैठक की गई है । इस यात्रा का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश में आज से हो चुका है और आने वाले दिनों में भाजपा का हर कार्यकर्ता हर बूथ हर पंचायत पर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां और प्रदेश सरकार की नाकामियों के प्रति जागरूक करेगी।
उन्होंने बताया कि इसको लेकर हर कार्यकर्ता को आज जानकारी दी गई है । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के उपलब्धियां में किस तरह से केंद्र सरकार की योजना का लाभ लोग उठा सकते हैं,इसको लेकर आज कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए । वहीं प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर भी हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर लोगों को जागरूक करेगा क्योंकि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार झूठी 10 गारंटी लेकर लोगों के बीच आई थी और उसके दम पर ही चुनाव जीता था, ऐसे में इन सब मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता मंडल स्तर बूथ स्तर पर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे ।
