मंडी :धर्मवीर (TSN)- हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्र इन दिनों घने कोहरे की मार झेल रहे हैं। इस कारण लोगों को जहां प्रचंड ठंड से जूझना पड़ रहा है, वहीं वाहन चालकों को भी कोहरे की मार से खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे की वजह से लोगों को सूर्य देव के दर्शन करने के लिए भी 11 बजे तक का इंतजार करना पड़ रहा है।
नेशनल हाईवे चंडीगढ़ मनाली व मंडी पठानकोट पर इन दिनों रोजाना कोहरा छाया रहने के बाद विजिबिलिटी बहुत ही कम हो जाती है।इस कारण हा+दसों की संख्या में भी ईजाफा होने लग गया है ।ऐसे में मंडी जिला पुलिस ने वाहन चालकों को एडवाईजरी जारी करते हुए धुंध में धीमी गति और पूरी सावधानी के साथ चलने की अपील की है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने कहा कि बल्ह,सुंदरनगर व द्रंग के कुछ इलाकों में कोहरे की अधिकतर मा+र रहती है।विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को गाड़ी चलाते समय समस्या पेश आती है,जिससे दुर्घ+टना के आसार बढ़ जाते हैं। सड़क पर गाड़ी चलाते समय दुर्घ+टना का मुख्य कारण लापरवाही और ओवर स्पीड ही रहता है ।जिसके लिए समय-समय पर वाहन चालकों को कोहरे और धुंध में गाड़ी कम स्पीड पर चलाने की हिदायत भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के पुलिस चालान भी कर रही है।
गलत तरीके से ओवरटेक करने से बचेंः
कोहरे और धुंध में गाड़ी चलाते समय अधिकतर घटनाएं गलत तरीके से ओवरटेक करने की वजह से भी होती है, गलत ओवर टेक करें, ओवरटेक करते समय इसका भी ध्यान रखें कि सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा हो।
फॉग लाइट का इस्तेमाल करेंः
फॉग लाइट कोहरे और धुंध को काटने में मददगार होती है कोहरे और धुंध में गाड़ी चलाते समय वाहनों में फॉग लाइट का इस्तेमाल करें।
उचित दूरी बनाकर रखेंः
कोहरे और धुंध में हा+दसों से बचने के लिए सामने वाली गाड़ी से उचित दूरी बनाकर चलें । कोहरे में सड़क गीली होती है,इसलिए हो सकता है कि जब ब्रेक लगे तो सामने वाली गाड़ी से टकरा जाए, ऐसे में वाहनों के बीच उचित दूरी बनाकर चलें।
इंडिकेटर का इस्तेमाल करेंः
कोहरे और धुंध में वाहन चलाते समय इंडिकेटर का इस्तेमाल जरूर करें,इससे पीछे चल रहे वाहन को इस बात की जानकारी हो जाएगी कि सड़क पर इसके अलावा और भी वाहन दौड़ रहे हैं।
