By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एग्जिट पोल से एक दिन के लिए खुश हो ले भाजपा, 8 दिसंबर को बनेगी कांग्रेस की सरकार: नरेश चौहान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > एग्जिट पोल से एक दिन के लिए खुश हो ले भाजपा, 8 दिसंबर को बनेगी कांग्रेस की सरकार: नरेश चौहान
electionhimachalpolitical

एग्जिट पोल से एक दिन के लिए खुश हो ले भाजपा, 8 दिसंबर को बनेगी कांग्रेस की सरकार: नरेश चौहान

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/12/06 at 3:40 PM
Share

संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम 8 दिसंबर को आना है। वहीं 5 दिसंबर की शाम से चुनावों को लेकर एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल में ज्यादातर जो सर्वे सामने आया है उसमें प्रदेश में भाजपा की ज्यादा सीटों पर जीत बताई जा रही हैं। एग्जिट पोल के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने की बात कही जा रही है,लेकिन कांग्रेस दावा कर रही हैं कि प्रदेश में चुनावी परिणाम एग्जिट पोल के विपरीत होगा और कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि इस एग्जिट पोल से भाजपा खुश होना चाहती है तो एक दिन के लिए खुश हो ले। एग्जिट पोल पूरी तरह से सही नहीं होते हैं। यह गलत भी साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जो अपना सर्वे है उसमें प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है और 42 सीटें कांग्रेस जीत रही है, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिया गया है। उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को परिणाम सामने आएंगे और प्रदेश में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कांग्रेस इसको लेकर पूर्ण रूप से आश्वस्त है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर जो सर्वे जारी किए गए हैं उन पर सवाल उठाते हुए कहा हैं कि यह सर्वे चंद लोगों से बात कर जारी किए गए है। प्रदेश की 55 लाख की जनता में से 20 हजार सेंपल लेकर यह सर्वे किए गए है। इस आधार पर अभी राय बनना सही नहीं है। सर्वे पहले भी गलत हो चुके है।

उन्होंने कहा कि इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा हैं, जबकि भाजपा ने राष्ट्रीय मुद्दों पर यह चुनाव लड़ा हैं। विधानसभा चुनावों में प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ रोष देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्मचारियों को ओपीएस देने का वादा किया है। इसके अलावा रोजगार देने की बात की है और जनता का समर्थन भी कांग्रेस को मिला है जो 8 दिसंबर को साबित हो जाएगा।

TAGGED: BJP, Congress government, exit polls, Naresh Chauhan
admin December 6, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एग्जिट पोल की तरह ही 8 दिसंबर को भाजपा के पक्ष में आएगा चुनावी परिणाम: राजीव भारद्वाज
Next Article हौसले को सलाम: 90 साल की उम्र में भी कायम है युवाओं जैसा जज्बा, देखें तस्वीरें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इंदौरा क्षेत्र में विकास को गति: विधायक मलेंद्र राजन ने दो पुलों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Ago

ज्वाली में कांग्रेस के संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता का संदेश

Ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा शुरू, छराबड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Ago

ऊना में लूट की वारदातों का खुलासा: दो आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?