मंजूर पठान,चंबा: प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने चुनावों के समय कर्मचारियों से ओपीएस बहाली का वादा किया था उसे कांग्रेस ने पूरा कर दिया हैं। कांग्रेस ने पहली कैबिनेट बैठक में ही ओपीएस बहाली की घोषणा कर दी हैं जिसे लेकर अधिसूचना भी जारी हो चुकी हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से ओपीएस बहाली की घोषणा करने के बाद से भाजपा लगातार इस बात को लेकर सवाल उठा रही है कि कांग्रेस से किस तरह से कर्मचारियों को यह पेंशन देगी।
वहीं भाजपा किस बात पर पलटवार हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया हैं। उन्होंने बनीखेत लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी अपनी सभी दस गारंटी को पूरा करेगी। सबसे पहली और महत्वपूर्ण ओल्ड पेंशन की गारंटी को पूरा कर दिया हैं। इसके अलावा एक लाख युवाओं को नौकरियों को लेकर भी जल्द काम होगा। उन्होंने भाजपा की पूर्व सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा की भाजपा को कांग्रेस की चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने चुना हैं। कांग्रेस ने ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल किया है इसको कैसे देना है क्या करना हैं भाजपा इसकी चिंता न करे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले ही इतने कर्ज में प्रदेश को डुबो कर रखा हैं,ऐसे में अब कांग्रेस की सरकार सब ठीक करने का प्रयास करेगी। चंबा में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन तरीके से कार्य कांग्रेस करेगी। उन्होंने कहा की चंबा जिला एस्पीरेशनल होने के चलते यहां के विकास के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास करेगी और अगर केंद्र सरकार से भी बजट की जरूरत पड़ेगी तो उनसे भी सहायता ली जाएगी और चंबा को बेहतर बनाया जाएगा।
