By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: BJP प्रवक्ता रोशन सिंह ने ठोकी चुनानी ताल, नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > BJP प्रवक्ता रोशन सिंह ने ठोकी चुनानी ताल, नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव
electionhimachalpolitical

BJP प्रवक्ता रोशन सिंह ने ठोकी चुनानी ताल, नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/29 at 4:52 PM
Share

बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: भाजपा के जिला प्रवक्ता रोशन सिंह ठाकुर ने नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी ताल ठोक दी है। वीरवार को शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में माथा टेकने के बाद रोशन सिंह ठाकुर ने अपनी प्रबल दावेदारी पेश करते हुए कहा है कि वह इस बार नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी उनकी वार्ता हुई है और वह इस विस चुनावो को लेकर पूरी तरह से तैयार हो गए है। रोशन ठाकुर ने कहा कि वह माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद अब वह सीधा जनता के संपर्क में रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वह अब जल्द ही नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रहे है। जिसमें डोर टू डोर जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में कई मुद्दे हैं और वह कई अहम समस्याएं है जो वह लोगों की आवाज बन कर प्रदेश सरकार के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता रणधीर शर्मा भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं लेकिन उन्होंने इस बार अपनी प्रबल दावेदारी पेश करते हुए कहा है कि भाजपा उन्हें टिकट देगी साथ ही वह चुनावी मैदान में उतर गए है।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर पर साधा निशाना

भाजपा जिला प्रवक्ता रोशन सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि रामलाल ठाकुर चाहे रो ले या फिर जनता से झूठे वादे कर ले, नैना देवी विधानसभा क्षेत्र की जनता पूरी तरह से उनके 5 साल के कार्यकाल से खुश नहीं है। रामलाल ठाकुर अपने वर्चस्व को बचाने के लिए इस वक्त कांग्रेस के साथ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी एक है और एकमत के साथ ही सभी कार्यकर्ता व नेता भाजपा की सरकार बनाने में जुटे हुए हैं।

रोशन सिंह ठाकुर ने कहा कि नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में कुछ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ऐसे भी है जो पार्टी से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संपर्क में है और जल्द ही वह इस चुनावों में पार्टी की मुख्यधारा के साथ जुड़ेंगे। साथ ही नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। रोशन सिंह ठाकुर ने कहा कि वह भाजपा में लगभग 25 सालों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पार्टी के विभिन्न पदों पर विभिन्न जगह राज्यों में जाकर भी कार्य किया है। वह 5 अक्टूबर को बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने जा रही रैली में नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से 10 हजार से करीब भाजपा के कार्यकर्ता आएंगे।

admin September 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्वास्थ्य सुविधाओं का सूरत-ए-हाल, डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में स्टाफ की कमी
Next Article 72 में से 59 लोगों को मिले एफआरए के तहत भूमि,13 मामलों पर काम जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

10-12 साल की सेवा के बाद भी नियमितीकरण नहीं, आईएमएस/एसडब्ल्यूएफ कर्मियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Ago

शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव: पाक कला प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागी अगले चरण के लिए चयनित

Ago

पंचायती राज चुनावों में विजयी प्रतिनिधियों का सम्मान, देवेंद्र भुट्टो बोले—जनता ने भाजपा की नीतियों पर जताया विश्वास

Ago

जनगणना-2027: बिलासपुर में 16 जून से शुरू होगा घर-घर सर्वे, प्रशासन ने मांगा जनता का सहयोग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?