विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में मंगलवार को भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना आ पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी और माथा टेका।
इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के वरिष्ठ पुजारी रविंद्र छिंदा ने उन्हें विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करवाई और माता का आशीर्वाद दिलवाया। पूजा करने के पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित पावन वटवृक्ष को मोली का धागा बांधा और मंदिर परिसर में ही स्थित हवन कुंड में आहुतियां डाली।
इस मौके पर उनके साथ देहरा संगठन जिला के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा,पुजारी रविंद्र छिंदा भी उपस्थित रहे। इस मौके पर अविनाश राय खन्ना ने कहा जैसे-जैसे विधानसभा चुनावों की वोटिंग नजदीक आ रही है भाजपा मजबूत होती जा रही है।इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल में रिवाज बदलने जा रही है।
