शिमला :चन्द्रिका (TSN)- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बागी विधायकों के लिए कहे गए काले नाग वाले बयान को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने अशोभनीय करार दिया है ।
राजीव बिंदल ने कहा की राजनीति के अंदर मतभेद हो सकते हैं और राजनीति में विभिन्न प्रकार के मनभेद भी हो सकते है, लेकिन परंतु जो लोग जनता के प्रतिनिधि के नाते चुनकर के आए और हजारों लोगों की वोट लेकर आए, उनके प्रति हिमाचल प्रदेश के सर्वोच्च स्थान के ऊपर बैठा हुआ व्यक्ति सार्वजनिक इस प्रकार का बयान दे यह बहुत चिंताजनक है।उन्होंने कहा की कांग्रेस के विधायक के कारण प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री खुद को दुखी महसूस कर रहे हो, लेकिन विधायक के प्रति काले नाग की संज्ञा दे दी जाए इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग करने से बचना चाहिए और यह सर्वथा अनुचित है.
