ऊना,राकेश(TSN)-हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस सरकार पर ह.मला बोलकर प्रदेश में फिर से राजनीति गरमा दी है. रणवीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के 6 मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति जब की थी तब से ही बीजेपी ने उसे असंवैधानिक और गैरकानूनी करार दिया था और इसका शुरू से ही विरोध किया था.
रणधीर शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कहने के बावजूद भी मुख्यमंत्री ने कभी इसका संज्ञान नहीं लिया था जिसका कारण भारतीय जनता पार्टी के 11 विधायक हाई कोर्ट गए और वहां पर याचिका दायर की.जिसके बाद हाई कोर्ट के फैसले ने इन 6 मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को आसंवैधानिक और गैर कानूनी करार दिया है.तत्काल प्रभाव से अपने पदों से हटने को कहा है.उन्होंने कहा कि
हाई कोर्ट के फैसले ने भाजपा के आरोपों पर मोहर लगा दी है.भारतीय जनता पार्टी इन संसदीय सचिवों पर खर्च किए जा रहे पैसों को फिजूल खर्च बताया था.
रणधीर शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मांग है की 2 सालों में 6 मुख्य संसदीय सचिवों पर हुए खर्च को 6 मुख्य संसदीय सचिव सरकारी खजाने में जमा करवाए जा कांग्रेस पार्टी उस सारे खर्चे को बहन करें और सरकारी खजाने में जमा करवाएं लाभ के पद पर रहने वाले इन 6 विधायकों को नैतिकता के आधार पर विधायक को छोड़ देनी चाहिए. भारतीय जनता पार्टी कानूनी स्तर पर जो भी जरूरत होगी, वह करेगी ताकि 6 विधायकों की सदस्यता रद्द हो सके और प्रदेश में फिर से 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो सके
