सोलन :योगेश शर्मा ( TSN)- मोदी सरकार ने पिछले कल लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया,जिसके तहत महिलाओं को सदन में 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा, वहीं, महिला आरक्षण बिल का पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह और बीजेपी विधायक रीना कश्यप ने खुलकर समर्थन किया है।
महिला आरक्षण बिल पर बुधवार को सोलन में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल लाने के लिए पीएम मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा लंबे समय से महिला आरक्षण बिल को लेकर मांग की जा रही थी। भारत की जनसंख्या पर महिलाओं की संख्या 50 फीसदी है, इसलिए मांग उठ रही थी कि महिलाओं का आरक्षण बढ़ाया जाए और इसे 33 प्रतिशत की जाए। रश्मिधर सूद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए पीएम मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं को लेकर इतना बड़ा निर्णय लेने जा रहे हैं,ये महिलाएं कभी नहीं भूलेंगी की केंद्र सरकार ने उन्हें आगे आने का मौका दिया है ।इस बिल के आने वाले समय में महिलाओं को बड़ा उपहार मिलेगा,महिलाएं आगे आएंगी और महिलाएं बहुत अच्छा काम करेंगी।
