संजीव महाजन,नूरपुर: हिमाचल पंजाब सीमा पर स्थित चक्की पुल पर अब वाहनों की आवजाही शुरू हो चुकी हैं। दो पहिया वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहनों के लिए भी पुल को खोल दिया गया है जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली हैं। हिमाचल- पंजाब सीमावर्ती कंडवाल में बहुचर्चित चक्की पुल जो कि मरम्मत व भारी बारिश के चलते पुल की सुरक्षा को मद्देनजर बंद कर दिया गया था जिसके चलते लोगों को रोजाना दूसरे मार्ग से जाने को मजबूर होना पड़ रहा था। पुल को न खोलने की वजह से लोगों के लिए एक मुसीबत का सबव बना हुआ था।
पुल पर आवाजाही शुरू करने को लेकर विभिन्न संस्थाओं, राजनेताओं,लोगों की ओर से समय-समय पर इसको लेकर ज्ञापन,रोष प्रकट कर धरना प्रदर्शन तक भी किया था जो मीडिया की सुर्खियों में रहा। आज 71-72 दिनों बाद इस पुल को चारहिया वाहनों के खोल दिया गया है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली हैं।
कांग्रेस ब्लॉक नूरपूर अध्यक्ष सुशील मिंटू ने कहा कि आज जो चारपहिया वाहनों के लिए चक्की पुल खोला गया है इस पर काफी राजनीति होती रही है लेकिन पूर्व में रहे विधायक अजय महाजन ने लोगों की परेशानियों को देखते हुए , सुनते हुए प्रशासन से गुहार लगाई थी जिससे पुल को खोला गया हैं। हम पुल को खोलने को लेकर एनएचआईए और प्रशाासन का धन्यवाद करते हैं ।
ज़सूर व्यापार मंडल प्रधान ने कहा कि आज चक्की पुल दोपहिया ,चारपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया है इसको लेकर हम प्रशासन और एनएचआईए का धन्यवाद करते हैं। अंतराष्ट्रीय मानव बॉडी अध्यक्ष राजेश पठानिया ने कहा कि बहुचर्चित चक्की पुल चौपहिया वाहनों के लिए भी खुल चुका हैं। अंतराष्ट्रीय मानव बाडी संघ, जसूर व्यापार मंडल, स्थानीय प्रधान लोकल जनता ने मिलकर एक संयुक्त प्रयास किया था इस पुल को शुरू करवाने में,जिसके कारण आज लोगों को राहत की सांस मिली हैं।
