राकेश,ऊना: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 4 और 5 फरवरी को ऊना में होने जा रही हैं। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शिरकत करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति कि दो दिनों तक चलने वाली इस अहम बैठक को सफल बनाने के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में बीजेपी नेताओं की अहम बैठक हुई । इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के विधायक जिलाध्यक्ष प्रजामंडल स्तर के नेता शामिल हुए। इस बैठक में जिला ऊना में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी गई। इस बैठक को लेकर समितियां गठित की गई हैं।
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रामकुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 4 और 5 फरवरी को ऊना में होने जा रही हैं। इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के नेता शिरकत करेंगे। इस बैठक को सफल बनाने के लिए आज यह बैठक हुई है जिसमें कार्यकर्ताओं को समितियां बनाकर जिम्मेवरियां सौंपी गई है ताकि दो दिवसीय बैठक का सफल आयोजन हो सके। उन्होंने कहा की इससे पहले राष्ट्रीय प्रदेश समिति की बैठक कुछ दिन पहले हुई हैं। अब 4 और 5 फरवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही हैं।
