कुल्लू/ मनमींदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव में जो उम्मीदवार जीत कर आए हैं। उनमें 70% भाजपा समर्थित है और जनता ने यह जता दिया है कि वह कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों से नाराज है और वह भाजपा के साथ चलने को तैयार है।
ढालपुर में जिला कुल्लू भाजपा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहले पंचायती राज चुनावों को टालने की कोशिश की। लेकिन वह अदालत में हार गए और उसके बाद अभी भी वह बीडीसी, जिला परिषद अध्यक्ष के चुनावों की तारीख को टाल रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस को पता है कि उनके ना तो बीडीसी के अध्यक्ष बन पा रहे हैं और ना ही जिला परिषद के साथ-साथ नगर पंचायत और नगर परिषद में उनकी सत्ता बन रही है। ऐसे में वह इन चुनावों को भी टालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनकी यह कोशिश बिल्कुल भी कामयाब नहीं होगी।
