बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -जिला परिषद बिलासपुर को नया उपाध्यक्ष मिला है। भाजपा समर्थित स्वाहन वॉर्ड से जिला परिषद सदस्य मान सिंह उपाध्यक्ष होंगे। इससे पहले भी इस पद पर भाजपा समर्थित प्रेम सिंह ठाकुर ही थे। लेकिन जिला परिषद सदस्य इनकी कार्यशेली से खुश नहीं थे। अब नया उपाध्यक्ष की तैनाती इस पद पर हुई है।
शनिवार को जिला परिषद हॉल में उपाध्यक्ष पद को लेकर पंचायती राज विभाग की ओर से उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में चुनावी प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें तीन प्रत्याशियों मान सिंह, प्रेम सिंह ठाकुर, कुमार गौरव ने नामांकन दाखिल किया। इसमें से बाद में प्रेम सिंह ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वहीं गौरव शर्मा व मान सिंह के बीच हुए मुकाबले में कुल 14 जिला परिषद सदस्यों ने मतदान किया। इसमें मान सिंह को आठ, गौरव शर्मा को छह मत पड़े। जिसके चलते मान सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है।
