मंडी :धर्मवीर -मंडी जिला के सुंदरनगर शहर में बढ़ रही रेहडिय़ों की संख्या और इससे नेशनल हाईवे के किनारे लगने वाले जाम से निपटने के लिए पुलिस और नगर परिषद मुहिम छेड़ दी है। शनिवार दोपहर बाद पुलिस और नगर परिषद द्वारा छेड़े गए संयुक्त अभियान से रेहड़ी फड़ी धारकों में हड़कंप मच गया है। इस संयुक्त अभियान में सुंदरनगर पुलिस और नगर परिषद रेहड़ी फड़ी धारको को नेशनल हाइवे के किनारे रेहडिय़ा हटाने के निर्देश दिए तो कुछ बिना अनुमति से सामान बेच रहे ठेला वाले मौके से आननफानन में रफूचक्कर हो गए।
डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इन दिनों पर्यटन सीजन चल रहा है और प्रदेश के लोग भी अपनी आजीविका कमाने के लिए सड़क किनारे रेहडिय़ा लगाकर फल-फरूट बेच रहे है। इस दौरान फल-फरूट खरीदने लिए नेशनल हाईवे के किनारे पर्यटक अपनी गाडिय़ां खड़ी कर देते है जिसका कारण हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। इससे हमेशा हा+दसा होने का भय बना रहता है। जिसे रोकने के लिए नगर परिषद और पुलिस संयुक्त रुप से साथ आई है। उन्होंने कहा नेशनल हाईवे के किनारे से बिना अनुमति रेहड़ी लगाने वालों को मौका से हटाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यहां पर जाम की स्थिति पैदा न हो। इन्हे यहां से हटाने के बाद कहां पर स्थापित करना है इसको लेकर नगर परिषद ने जल्द एक नई योजना बनाने की बात कही है। उन्होंने हाईवे किनारे रेहड़ी लगाने वाले को चेताया है कि अगर उन्होंने निर्देशों की पालन न की तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
