सोलन/योगेश शर्मा: हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव नतीजे सभी के सामने आ चुके हैं। सोलन में 5 सीटों पर कांग्रेस ने 4 सीटों पर कब्जा कर लिया है , तो वहीं दूसरी तरफ एक निर्दलीय ने भी इन चुनावों में जिला से जीत हासिल की है। दूसरी तरफ भाजपा का पहली बार सोलन जिला में सूपड़ा साफ हुआ है । बात सोलन विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां पर एक बार फिर ससुर दामाद आमने-सामने थे। जिसमें धनीराम शांडिल ने 3858 मतों से जीत हासिल की है।
सोलन सदर सीट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल को 30,089, भाजपा प्रत्याशी राजेश कश्यप को 26,231,आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अंजू राठौर को 1108 बहुजन समाज पार्टी के राजेंद्र को 323 तथा नोटा को 634 मत मिले। सोलन सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल ने अपने दामाद भाजपा के प्रत्याशी राजेश कश्यप को 3858 मतों से हराया।
अर्की विधानसभा क्षेत्र
अर्की विधानसभा क्षेत्र में संजय अवस्थी ने उपचुनाव की तरह ही अपनी जीत को बरकरार रखा और उन्हें 30897 मत मिले। दूसरी तरफ निर्दलीय राजेंद्र ठाकुर दूसरे नंबर पर रहे , जिन्हें 26,075 मत मिले। वहीं अर्की विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के गोविंदराम शर्मा तीसरे नंबर पर रहे और उन्हें 13444 मत मिले। यहां पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीत राम शर्मा को 316,राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जय सिंह को 1747 मत मिले। वहीं एक अन्य निर्दलीय कमलेश को 306 मत मिले।
दून विधानसभा क्षेत्र
दून विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राम कुमार को 32038 मत मिले। जबकि भाजपा के परमजीत सिंह पम्मी को 25,227, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी स्वर्ण सिंह सैनी को 659 बहुजन समाज पार्टी के नागेंद्र चंद को 276, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के बलवंत सिंह को 1425,आजाद उम्मीदवार देशराज को 1895 वहीं नोटा पर 224 मत मिले। दून विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राम कुमार 6811 से विजय हासिल की।
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय के एल ठाकुर को 33427 मत मिले।जबकि कांग्रेस के हरदीप सिंह बाबा को 20163 भाजपा के लखविंदर सिंह राणा को 17273, बहुजन समाज पार्टी के पारस भैंस को 555, स्वाभिमान पार्टी के किशोरीलाल को 305,राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जगदीश चंद्र को 1146, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धर्मपाल चौहान को 1108,आजाद प्रत्याशी जगपाल सिंह राणा को 534। वहीं नोटा पर 590 मत मिले, यहां पर निर्दलीय के एल ठाकुर ने 13264 मतों के अंतर से जीत हासिल किए।
कसौली विधानसभा क्षेत्र
कसौली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल को 6768 मतों से हार मिली है । यहां पर कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी ने 28,200 मत हासिल किए। भाजपा के राजीव सैजल ने 21432, बहुजन समाज पार्टी के रामरतन 117,हिमाचल जनक्रांति पार्टी के राजेंद्र ने 211,आम आदमी पार्टी के हरमेल सिंह ने 1809, आजाद प्रत्याशी ओमप्रकाश ने 331 राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राजीव कौंडल 1677 वहीं नोटा को 348 मत मिले।
