ऊना,राकेश (TSN)-हिमाचल सरकार द्वारा पिछले कल एसटीएफ द्वारा SIU में शामिल कुछ लोगों के घरों पर छापेमारी की गई थी, इसके बाद आज भाजपा ने इस छापेमारी को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है.सतपाल सत्ती ने ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है ऊना में माफिया का गढ़ बनता जा रहा है.व्यापारियों व अन्य लोगों से डराया धमकाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम भी मंच से फिरोती मांगने और माफिया राज के खिलाफ बोल रहे हैं,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.
सतपाल सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और सुखविंदर सुक्खू के चहेतो के मुंह से इसको लेकर एक शब्द तक नहीं निकल रहा है.उन्होंने कहा कि जिन पुलिस कर्मचारियों को SIU में लगाया गया है,उनकी संदिग्ध नियुक्तियों की गई है.ऊना जिला माफिया राज का अड्डा बनता जा रहा है और इसका एक बड़ा कारण यह है कि जिन लोगों को SIU में लगाया गया है वह पहले ही ODI के लिस्ट में शामिल है,जिन्हें नेताओ का संरक्षण प्राप्त है उनके खिलाफ पहले ही पुलिस चौकी में शिकायतें हैं.यह पूरा मामला 2019 में पेखुबेला में 11 पेटी शराब पकड़ी गई थी, वहां से इसकी शुरुआत हुई है.इस शराब कांड में पूर्व विधायक सतपाल राजदा का PSO महेंद्र सिंह व विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था या वही महेंद्र सिंह है जिसका ODI लिस्ट में इसका नाम है.उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पूरे मामले की जांच हो पुलिस कर्मचारियों के फोन रिकॉर्ड चेक किया जाए कि जिन्होंने इसकी सूचना दी है.
