मंडी,धर्मवीर(TSN)-27 सालों के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली विधानसभा के चुनावी नतीजों में कमल खिला है।जिससे पूरे देश में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी का मौहाल है। छोटी काशी में भाजपा कार्यकताओं ने मंडी शहर के चौहट्टा बाजार में पटाखे फोड़ व लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया। सदर विधायक अनिल शर्मा,विधायक दरंग पूर्ण चंद ठाकुर सहित मंडी भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता इस जश्न में शामिल रहे।
सुंदरनगर में भी दिल्ली में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ता गदगद
वहीं संगठनात्मक जिला सुंदरनगर में भी भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली मे पार्टी की जीत पर गदगद नजर आए।महाराणा प्रताप चौक पर विधायक राकेश जम्वाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोल नगाड़ो की थाप पर जीत का जशन मनाया। इस मौके पर सदर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा यह चुनाव जीतने में सफल रही है।दिल्ली की जनता ने इस बार अरविंद केजरीवाल को नकार कर भाजपा पर विश्वास जताया है।उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत हिमाचल के लिए भी खास है, क्योंकि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं।उन्होने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय मंत्रीमंडल को इस जीत की बधाई दी।वहीं भाजपा प्रमुख प्रवक्ता व सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि जिस तरह से दिल्ल्ली आम आदमी पार्टी के सीएम,उप मुख्यमंत्री सहित बड़े बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है,उससे साफ हो गया है कि इस देश की जनता भष्टाचारियों को माफ करने वाली नहीं है। उन्होंने दिल्ली में भाजपा की जीत पर केंद्रीय नेतृत्व का धन्यावाद करते हुए सभी कार्यकताओं को जीत की बधाई भी दी।
