संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): नूरपुर में भाजपा मंडल नूरपुर ने बंद पड़े इंडोर स्टेडियम को लेकर एसडीएम गुरसिमर सिंह के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा।यह ज्ञापन मंडल अध्यक्ष नूरपुर जितेंद्र पठानिया की अगुवाई में सरकार को भेजा गया। बता दें कि नूरपुर के चौगान में करोड़ो की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण करवाया गया था जिसमें पिछली सरकार के समय इसका उद्धघाटन भी हुआ और जहां प्रदेश स्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता भी करवाई गई थी,लेकिन जैसे ही सरकार बदली वैसे ही इस स्टेडियम की सूरत भी बदल गई और आज आलम यह है कि पिछले नौ महीनों से इसमें ताला लगा हुआ हैं।
उन्होंने कहा कि इस इंडोर स्टेडियम की खिड़कियां टूट रही हैं। कबूतरों ने जगह-जगह अपने घर बना लिए है या हम यूं कहें कि जनता के पैसे से बने करोड़ों के इस स्टेडियम को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया हैं।
इसी को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष जतिंदर पठानिया के कार्यकर्त्ताओं के साथ बुधवार को ज्ञापन देने पहुंचे।
जितेंद्र पठानिया ने कहा कि सरकारें आती है और जाती है लेकिन विकासकार्य अनवरत चलते हैं,लेकिन जिस प्रकार से नूरपुर में भाजपा का विधायक होने के नाते नूरपुर से भेदभाव किया जा रहा हैं वो असहनीय हैं। उन्होंने कहा कि आज ज्ञापन के माध्यम से सरकार को चेताया गया है कि अगर एक महीने के अंदर इस इंडोर स्टेडियम को जनता के सुपुर्द नहीं किया जाता है तो नूरपुर भाजपा भारी जनसमूह के साथ जसूर नेशनल हाइवे पर चक्का जाम करेगी जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन और सरकार की होगी।
उन्होंने स्थानीय कांग्रेस पर हम+ला बोलते हुए कहा कि वो किसी मुग़ालते में ना रहे कि नूरपुर में भाजपा का विधायक होने के कारण वो विकास कार्यों में अड़ं+गा डालेंगे। उन्होंने कहा कि वो नूरपुर कांग्रेस के नूरपुर के विकास विरोधी चेहरे को जनता के सामने लाएंगे।
