Nurpur, 30 November-:विधानसभा नूरपुर के कंडवाल स्थित ज्योति पैलेस में आज भारतीय जनता पार्टी का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित हुआ। यह सम्मेलन भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष राजेश काका की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में 4 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस सरकार के विरुद्ध रोष रैली को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में चंबा–कांगड़ा के सांसद राजीव भारद्वाज, जबकि नूरपुर के विधायक रणवीर निक्का विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।फतेहपुर के युवा नेता और जिला नूरपुर के महामंत्री कुलदीप डोगर ने भी बैठक में सहभागिता निभाई कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती, भीड़ जुटाने और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता तक प्रभावी संदेश पहुंचाने को कहा गया.राजीव भारद्वाज, सांसद कांगड़ा ने कहा कि“4 दिसंबर की धर्मशाला रैली जनता की आवाज़ बनने जा रही है। प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से परेशान है और उसी असंतोष को हम संगठित तरीके से सामने लाएंगे
