शिमला | हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अधिकारिक डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षाएं 3 मार्च 2026 से शुरू होकर 10वीं के लिए 28 मार्च 2026 और 12वीं के लिए 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षाओं का समय:
10वीं और 12वीं दोनों स्ट्रीम की परीक्षा सबेरे 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। 12वीं की परीक्षाओं में विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम शामिल हैं।
प्रैक्टिकल परीक्षा शेड्यूल:
बोर्ड ने थ्योरी के साथ-साथ 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया है। नियमित और SOS (समाज कल्याण) उम्मीदवारों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 20 से 28 फरवरी, 2026 तक उनके संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाएगी।
बोर्ड सचिव का संदेश:
विशाल शर्मा ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे शांति और अनुशासन के साथ तैयारी करें और परीक्षा के दौरान सभी नियमों का पालन करें।
