By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस की गारंटी पर भाजपा उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल….आखिर कब गोबर खरीदना शुरू करेगी सरकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस की गारंटी पर भाजपा उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल….आखिर कब गोबर खरीदना शुरू करेगी सरकार
himachalpolitical

कांग्रेस की गारंटी पर भाजपा उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल….आखिर कब गोबर खरीदना शुरू करेगी सरकार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/11/25 at 3:53 PM
Share

शिमला :चन्द्रिका (TSN)- चुनाव में प्रदेश कांग्रेस ने जनता को जो गारंटी दी थी, इसे पूरा करने को लेकर विपक्ष हर मोर्चे पर कांग्रेस सरकार को घेर रहा है । भाजपा के कई वरिष्ठ नेता इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं ।वहीं भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश में पशुपालक अब इस दिन का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब कांग्रेस सरकार उनसे 2 रुपए प्रति किलो के हिसाब से गोबर खरीदेगी और कब रोजाना उनका 10 लीटर दूध खरीदा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने झूठी गारंटी देकर सत्ता तो हथिया ली। लेकिन झूठे वादों पर आखिर कब तक वह टिके रहेंगे।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि आम जनता कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटी को आज जान चुकी है और सरकार से जनता खुले मंच से भी इस सवाल को पूछ रही है कि आखिर कब कांग्रेस सरकार अपनी इन गारंटीयों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि आज ना तो महिलाओं के खाते में हर महीने ₹1500 आए और ना ही प्रदेश में 300 यूनिट बिजली फ्री की गई। बल्कि सरकार की गलत नीतियों के चलते हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी को भी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश सरकार के द्वारा जो बाहरी राज्यों के वाहनों पर गलत तरीके से टैक्स बढ़ाया गया। उस कारण हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल आज सूने पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि बागवान ही अपने फलों की कीमत तय करेंगे। यह दोनों गारंटी भी अभी तक सरकार के द्वारा पूरी नहीं की गई है और ना ही प्रदेश में युवाओं के लिए भी 680 करोड रुपए के स्टार्टअप फंड को शुरू किया गया। युवाओं को प्रदेश में रोजगार देना तो दूर बल्कि उनके रोजगार को छीनने का प्रयास भी कांग्रेस सरकार के द्वारा किया गया।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा खामियाजा

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि अपनी झूठी गारंटी में कांग्रेस ने कहा था कि हर विधानसभा में चार अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जाएंगे। यह सब बातें आज धरातल पर कहीं भी नजर नहीं आ रही है और कांग्रेस के नेता सिर्फ सत्ता सुख भोगने में लगे हुए हैं। इसके अलावा मोबाइल क्लीनिक के माध्यम से हर गांव में मुफ्त इलाज करने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल की जनता इस बात को जान चुकी है कि कांग्रेस सत्ता हथियाने के लिए किसी भी स्तर की राजनीति कर सकती है। अब इसका खामियाजा कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भुगतना होगा।

TAGGED: Shimla BJP vice president
Chandrika November 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका मेले में कवि सम्मेलन… कवियों ने सुनाई विभिन्न भाषाओं में कविता
Next Article पूर्व सैनिक लीग की वार्षिक बैठक में हुआ फैसला,घर-घर पहुंचकर पूर्व सैनिकों की समस्याओं को करवाया जाएगा हल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?