नाहन :देवेंद्र कुमार (TSN)-अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका मेले के चौथे दिन भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिमसें बड़ी संख्या में कवियों ने हिस्सा लिया ।
बता दें कि ऐतिहासिक रेणु मंच पर हर साल भाषा एवं संस्कृति विभाग व रेणुका जी विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । जिसका मुख्य मकसद साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है । मीडिया से बात करते हुए जिला भाषा अधिकारी कान्ता नेगी ने बताया कि इस बहुभाषी सम्मेलन में जिला भर से करीब 40 कवि हिस्सा ले रहे है,जो विभिन्न भाषाओं में अपनी कविताएं लोगों के सामने रख रहे है। उन्होंने कहा की भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान किया जा रहा है, जिसमें वाद्य दलों की प्रतियोगिता प्रतिदिन करवाई जा रही है । वहीं उन्होंने यह भी कहा कि 27 नवंबर को भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा महिलाओं की महानाटी का भी आयोजन किया जा रहा है।
