चम्बा :मंजूर पठान (TSN)-हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के लगभग 13 महीने पूरे कर लिए है,लेकिन इन तेरह महीनों को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और चुराह से विधायक हंस राज ने काला अध्याय सम्मान बताया है. हंस राज ने पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस की सरकार पर जमकर जुबानी ह*मला बोला.
बीजेपी उपाध्यक्ष एवं विधायक हंस राज ने कहा कि हमने पूर्व मुख्यमंत्री स्वार्गिय वीरभद्र सिंह के समय में भी विपक्ष में काम किया लेकिन उस समय वीरभद्र सिंह ने चुराह विधान सभा क्षेत्र को कई सौगात दी थी,लेकिन अगर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार की कल्पना करें तो वीरभद्र सिंह की सरकार कई गुना बेहतर थी.हंस राज ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते है की चुनावों में झूठे वायदे करने पड़ते है,जो कांग्रेस ने लोगों के साथ वायदे किए थे वो एक भी पूरे नही होंगे। उन्होंने कहा की जिस तरह फोन टेपिंग की बात नेता प्रतिपक्ष ने कही है,उससे कई सवाल खड़े होते है ।विधायक हंसराज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जितने भी वायदे किए थे उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है.इससे साफ है कि कांग्रेस सरकार अपने वायदे से मुकर गई है.उन्होंने कहा कि मुझे वीरभद्र सिंह के समय उनकी सरकार में विपक्ष की भूमिका निभाने का मौका मिला है,लेकिन वीरभद्र सिंह के समय हमारे विधानसभा का काफी विकास हुआ है,लेकिन हाल की सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है ।
