मंडी :धर्मवीर (TSN)-बॉलीबुड अभिनेत्री कंगना रणौत के आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने पर भी भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने अपनी प्रतिकिया दी है । उन्होंने कहा कि कंगना का भाजपा के टिकेट पर चुनाव लड़ना अंदर की बात हैं और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व की यह तय करेगा की पार्टी उन्हें टिकेट देती है या नहीं।
अपने ही स्टैंड पर टिक नहीं पा रहें मंत्री विक्रमादित्य सिंह
वहीं भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर तंज करते हुए कि
वे अपने स्टैंड पर ही टिक नहीं पा रहें हैं। कभी विक्रमादित्य सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आरएसएस का धन्यवाद करते हैं तो कभी अपने बयान से पलट जाते हैं। गोविंद ठाकुर ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि विक्रमादित्य सिंह को भी अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित होने का न्योता दिया गया था। इस आमंत्रण के लिए उन्होंने पहले प्रधानमंत्री व आरएसएस का धन्यवाद किया, लेकिन बाद में अपना ब्यान पलट दिया। उन्हें खुशी हैं कि विक्रमादित्य सिंह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे लेकिन इस बात की हैरानी भी है कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपने स्टैंड पर खुद ही टिक नहीं पा रहे हैं। उन्होने कहा कि अपने स्टैंड पर अडिग रहना विक्रमादित्य की आदत में शामिल नहीं है, जिस कारण वे अपना ब्यान पलट देते हैं। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। गोविंद ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व कांग्रेस सरकार ने जनता को 10 गारटियां दी थी, लेकिन कोई भी गारंटी पूरी नहीं हो पाई है। जेओआईटी मे मदद पर पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगार युवाओं के साथ न्याय नहीं कर पा रही है।
