शिमला :चन्द्रिका (TSN)-हिमाचल प्रदेश स्टांप विक्रेता यूनियन अपनी मांगो को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से मिला । इस दौरान उन्होंने विभिन्न मांगो को लेकर मांग पत्र सौम्पा ।
हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में हिमाचल प्रदेश स्टांप विक्रेता यूनियन के जिला शिमला, सोलन, मंडी, बिलासपुर के स्टांप विक्रेताओं ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी व राजस्व सचिव औकांरचदं शर्मा से मुलाकात की । इस दौरान उन्हें स्टांप विक्रेताओं को आने वाली कठिनाइयों के बारे में अवगत करवाया गया । उन्होंने कहा कि ई स्टेमपिंग का काम स्टॉक होल्डिंग की जगह स्टांप विक्रेताओं को दिया जाए ।इसके अलावा भी यूनियन ने मांगे रखी ।
